Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान

 विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस मानवीय सहायता अभियान के तहत भारत की ओर से बड़े पैमाने पर चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरण भेजे जा रहे हैं।

26 Jun 2026

वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान

नई दिल्ली। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने संकट की इस घड़ी में मानवीय सहायता के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायुसेना के दो विमान 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत शुक्रवार को आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा उपकरण लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हो गए।  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस मानवीय सहायता अभियान के तहत भारत की ओर से बड़े पैमाने पर चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरण भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि राहत सामग्री में एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से अधिक राहत सामग्री तथा दो 'भीष्म क्यूब्स' शामिल हैं, जिनका उपयोग आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत कार्यों के लिए किया जाएगा।  डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सहयोग जारी रखेगा।  उल्लेखनीय है कि काराकास और उसके आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे व्यापक तबाही हुई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है और अब तक 200 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। बड़ी संख्या में इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।-

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 'ऑपरेशन अमिस्ता
 विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस मानवीय सहायता अभियान के तहत भारत की ओर से बड़े पैमाने पर चिकित्सा एवं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News